
अयोध्या, काशी, दिल्ली, नागपुर... देश में कहां कैसे मनाई जा रही है रामनवमी, देखें Photos
AajTak
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के मौके पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. रामनगरी को फूल-पत्तियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य द्वार और राम मंदिर को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है.
देशभर में आज रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनायाजा रहा है. अयोध्या, काशी, दिल्ली, नागपुर, कोलकाता समेत देश के अलग-अलग शहरों में सुबह से ही देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए राम भक्तों का पहुंचना जारी है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के मौके पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. रामनगरी को फूल-पत्तियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य द्वार और राम मंदिर को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. कोलकाता में पांच बड़े जुलूसों सहित 50 से अधिक रामनवमी जुलूस निकाले जाने की संभावना है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मिश्रित आबादी वाले यूपी के 42 शहरों में रामनवमी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | A devotee says, "The excitement for this year's Ram Navami is double as after many years 'Ram Lalla' became 'virajman' in Ayodhya" https://t.co/rQXWsxGvCG pic.twitter.com/7Dw9fDNSbW
इन जिलों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस के बड़े अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में भरोसा जगाने की कोशिश की है. रामनवमी के लिहाज से पश्चिम बंगाल भी एक बेहद संवेदनशील राज्य है. यहां पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग शहरों में रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है. इस लिहाज से सुरक्षा को लेकर बंगाल पुलिस अलर्ट मोड में है. शांति सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रामनवमी समारोह से पहले मुंबई में 13,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के नौवें दिन (नवमी) यह त्योहार मनाया जाता है. हिंदू ग्रंथों और पुराणों के मुताबिक भगवान राम के जन्म इसी दिन हुआ था, इसीलिए इसे रामनवमी कहा जाता है.
सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








