
अमेरिकी हिंदू संगठन का ट्रंप को खुला समर्थन, कमला हैरिस को बताया भारत-US संबंधों के लिए 'खतरनाक'
AajTak
अमेरिका के 'हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट' संगठन ने घोषणा की है कि वह रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करेगा. संगठन की तरफ से कहा गया है कि प्रमुख चुनावी राज्यों पेनसिल्वेनिया, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ अभियान चलाएंगे.
अमेरिका में इस साल (2024) के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. रिपब्लिकन पार्टी की तरफ जहां जो बाइडेन प्रत्याशी हैं तो वहीं डेमोक्रेटिक ने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया है. अमेरिका के चुनाव इस बार काफी रोचक बताए जा रहे हैं. इस बीच अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप को खुला समर्थन दिया है.
'हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट' संगठन ने घोषणा की है कि वह रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करेगा. संगठन की तरफ से कहा गया है कि प्रमुख चुनावी राज्यों पेनसिल्वेनिया, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ अभियान चलाएंगे.
हानिकारक होंगी कमला हैरिस!
हिंदू फॉर अमेरिका फर्स्ट के अध्यक्ष और संस्थापक उत्सव संदुजा का दावा है कि कमला हैरिस 'भारत और अमेरिका संबंधों के लिए बहुत ही अस्थिरकारी होंगी. उन्होंने आगे कहा,'चिंता यह है कि अगर कमला संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वह कुछ उदार 'भेड़ियों' को बेंच पर बिठा सकती हैं.'
बाइडेन प्रशासन के बारे में कही ये बात
संदुजा ने आगे कहा,'बाइडेन-हैरिस प्रशासन ने सीमा को सुरक्षित नहीं रखा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद कमला हैरिस अभी दूसरे नंबर पर कमान संभाल रही हैं. उन्होंने अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को रोकने के लिए कुछ नहीं किया. इन सभी अवैध अप्रवासियों के परिणामस्वरूप, हमने रिकॉर्ड अपराध, रिकॉर्ड ड्रग तस्करी देखी है. इसका असर अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से कई एशियाई-अमेरिकी व्यवसाय मालिकों पर पड़ रहा है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









