
अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने किया PoK का दौरा, भारत ने सुनाई खरी-खरी- छोटी सोच वाली राजनीति...
AajTak
अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा किया है. भारत की तरफ से इस दौरे की कड़े शब्दों में निंदा हुई है. जोर देकर कहा गया है कि ये भारत के क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है.
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर एक फिर विवादों में हैं. उनकी तरफ से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया है. उनके उस दौरे पर भारत के गृहमंत्रालय की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उस दौरे को क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बता दिया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इल्हान के पीओके दौरे पर कहा कि अगर किसी भी नेता को अपने देश में छोटी सोच की राजनीति करनी है, तो वो कर सकता है, वो उसका वहां का मसला है. लेकिन अगर हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया जाएगा, तो इससे हमारा वास्ता है और हम इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं.
अब जानकारी के लिए बता दें कि ये वहीं इल्हान उमर हैं जो पहले भी भारत के खिलाफ कई बार विदेशी मंचों से आलोचना कर चुकी हैं. वे भारत को अल्पसंख्यक विरोधी भी बता चुकी हैं. एक बयान में बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए इल्हान उमर ने कहा था कि भारत में लंबे समय से मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने तब यहां तक कह दिया था कि भारत में मुस्लिम होना अपराध जैसा है. एक ट्वीट में इल्हान ने ये आरोप भी लगाया कि अमेरिका द्वारा भारत में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लघंन के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बोला जाता.
ऐसे में इल्हान उमर को लेकर हमेशा से ही भारत में विवाद रहा है. अब जब उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा किया है, भारत की तरफ से उन्हें उचित संदेश देने का प्रयास किया गया है. गृह मंत्रालय ने दो टूक समझा दिया है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का कोई भी उल्लंघन नहीं कर सकता है.
वैसे बुधवार को इल्हान उमर की पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात हुई थी. उस मुलाकात के बाद से वहां की राजनीति में भी उबार आ गया है. पाकिस्तान सरकार आरोप लगा रही है जिस अमेरिका पर इमरान ने अपनी सरकार गिराने का आरोप लगाया था, अब वे उसी देश की एक सांसद से मुलाकात कर रहे हैं. इमरान की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










