
अमेरिकी शेयर बाजार में पैसे लगाना बेहद आसान, डबल फायदे... Tesla-Google के शेयर घर बैठे ऐसे खरीदें
AajTak
आप घर बैठे Google, Amazon, Tesla, nvidia, Meta और डॉमिनोज जैसे कई ब्लॉकबस्टर शेयरों में निवेश कर सकते हैं. इन कंपनियों का कारोबार दुनियाभर में है, और पिछले कुछ दशकों में इन कंपनियों ने अपने निवेशकों को मोटा पैसा बनाकर दिया है.
अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है, वहां का शेयर बाजार (Share Market) भी दुनिया में सबसे बड़ा है. अमेरिकी शेयर बाजार का मार्केट कैप करीब $53 ट्रिलियन का है, जबकि भारतीय शेयर बाजार का आकार करीब $5 ट्रिलियन का है, यानी भारतीय शेयर बाजार के मुकाबले अमेरिकी शेयर बाजार 10 गुना बड़ा है. इसलिए वहां रिटर्न का स्कोप भी ज्यादा है. साथ ही दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजारों में लिस्टेड हैं.
ब्लॉकबस्टर शेयरों में कर सकते हैं निवेश ऐसे में अमेरिकी शेयर बाजारों में निवेश करना भारतीय निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है. आप घर बैठे Google, Amazon, Tesla, nvidia, Meta और डॉमिनोज जैसे कई ब्लॉकबस्टर शेयरों में निवेश कर सकते हैं. इन कंपनियों का कारोबार दुनियाभर में है, और पिछले कुछ दशकों में इन कंपनियों ने अपने निवेशकों को मोटा पैसा बनाकर दिया है. आज हम आपको बताएंगे कैसे आप इन कंपनियों में निवेश कर सकते हैं.
विदेशी मार्केट में निवेश के डबल फायदे दरअसल, जिस तरह आप भारत में रहते हुए भारतीय शेयर बाजार में, म्यूचुअल फंड और ETF में निवेश करते हैं, ठीक उसी तरह से आप अमेरिकी बाजार में निवेश कर सकते हैं. अमेरिकी समेत कई विदेशी मार्केट में पैसे लगाने से मुख्यतौर पर दो फायदे हैं. एक तो जैसे-जैसे कंपनियों का कारोबार बढ़ेगा, निवेशकों का उसी हिसाब से रिटर्न बढ़ता जाएगा. जबकि दूसरा बड़ा फायदा यह है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण रिटर्न और भी ज्यादा हो जाता है. पिछले कुछ वर्षों में डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हुआ है. फिलहाल एक डॉलर 86 रुपये के बराबर है. वहीं 2004 में एक डॉलर का भाव महज 46 रुपये था.
ग्लोबल मार्केट में निवेश करने से जहां आप अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई कर सकते हैं. इससे निवेश को लेकर रिस्क भी कम हो जाता है. भारतीयों को विदेशी शेयरों में सीधे निवेश करने की अनुमति मिले करीब 21 साल बीत चुके हैं. लेकिन अभी भी लोग जानकारी के अभाव में विदेशी शेयर बाजारों में पैसे नहीं लगा पाते हैं. हालांकि शेयर बाजार अमेरिका का हो, या भारत का. रिस्क दोनों जगहों पर हैं. इसलिए शेयर बाजार में उतना ही निवेश करें, जितना आप खोने के लिए तैयार हों. साथ ही शेयर बाजार में निवेश के लिए जरूरी जानकारी होनी चाहिए.
कैसे करें अमेरिकी बाजार में निवेश? आज के दौर में भारतीय निवेशक अमेरिकी शेयर बाजार में सीधे निवेश करने के लिए कई ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं. जिसमें Groww, INDmoney, Vested Finance और Interactive Brokers शामिल हैं. ये प्लेटफॉर्म भारतीय निवेशकों को आसानी से अमेरिकी स्टॉक और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश करने की सुविधा देते हैं.
डीमैट और ट्रेडिंग खाते जरूरी अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होगा. ब्रोकरेज फर्म Zerodha (Groww के माध्यम से) या ICICI Direct, विदेशों में निवेश के लिए विकल्प देते हैं. कुछ अंतरराष्ट्रीय ब्रोकर जैसे Charles Schwab या TD Ameritrade भी भारतीय निवेशकों के लिए उपलब्ध हैं. खाता खोलने के लिए आपको पैन कार्ड, आधार और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








