
अमेरिकी विश्वविद्यालयों में एक जैसे टेंट और महंगा खाना, क्यों जॉर्ज सोरोस पर लगा एंटी-इजरायल मुहिम की फंडिंग का आरोप?
AajTak
करीब 10 दिन पहले कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शुरू हुई प्रोटेस्ट की आग अब तक अमेरिका के 8 राज्यों तक फैल चुकी. ये प्रदर्शन गाजा के पक्ष में हो रहा है. कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ इन प्रदर्शनों को हवा देने वाले हैं, अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस, जो खुद एक यहूदी और यहां तक कि होलोकास्ट सर्वाइवर हैं.
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बुधवार, 17 अप्रैल को स्टूडेंट्स के कुछ ग्रुप आए, इजरायल के विरोध में नारेबाजियां की, और फिर अपने घर या हॉस्टल जाने की बजाए कैंपस में ही टेंट गाड़कर बैठ गए. ये टेंट कोलंबिया से होते हुए कई यूनिवर्सिटीज, कई राज्यों में दिखने लगे. टेंटों के अलावा दो और चीजें समान हैं- स्टूडेंट्स और उनकी गाजा के सपोर्ट में नारेबाजियां. पुलिस अब प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट कर रही है. इस बीच ये आरोप भी लग रहे हैं कि एंटी-इजरायल प्रोटेस्ट की फंडिंग व्यावसायी जॉर्ज सोरोस की तरफ से आ रही है. ये वही शख्स है, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी बोलता रहा.
क्या हो रहा है अमेरिका में कोलंबिया से शुरू प्रदर्शन कई राज्यों तक जा चुका. अब पुलिस धरना दे रहे स्टूडेंट्स को हिरासत में लेने लगी है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उनपर केमिकल्स का भी इस्तेमाल कर रही है ताकि प्रदर्शन रुक जाएं. अकेले कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अब तक 120 से ज्यादा छात्रों समेत पूरे अमेरिका से साढ़े 5 सौ स्टूडेंट्स गिरफ्तार हो चुके.
इन बड़े विश्वविद्यालयों में धरना कोलंबिया के अलावा येल, न्यूयॉर्क, हार्वर्ड, बर्कले, ओहायो और ब्राउन यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन काफी उग्र रूप ले चुका.
क्या है स्टूडेंट्स की डिमांड बच्चों की मांग है कि यूनिवर्सिटी उन प्रोडक्ट्स या कंपनियों से अलग हो जाएं, जो इजरायल से जुड़ी हुई हैं. न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के छात्रों की मांग ये तक है कि उनकी यूनिवर्सिटी का कैंपस, जो कि इजरायल के तेल अवीव में है, वो बंद कर दिया जाए. साथ ही गाजा में लड़ाई रोकने की डिमांड हो रही है.
इन प्रोटेस्ट्स को जॉर्ज सोरोस से जोड़ा जा रहा है कोलंबिया विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के लिए उन स्वयंसेवी संगठनों से पैसे या खाना-पीना आ रहा है, जिनकी बड़ी फंडिंग सोरोस करते हैं. इन सभी यूनिवर्सिटी में एक खास किस्म के टेंट लगे हुए हैं. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने आरोप लगाया कि टेंट इतने ज्यादा एक जैसे हैं, या बैनर-पोस्टर इतने एक-से हैं कि साफ है कि इनके पीछे एक सेंट्रल ग्रुप काम कर रहा होगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









