
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन बार-बार क्यों जा रहे मिडिल ईस्ट, तीन महीने में चौथा दौरा
AajTak
किंग अब्दुल्ला ने ब्लिंकन को बताया कि गाजा में तत्काल सीजफायर के लिए इजरायल पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका की अहम भूमिका थी. जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने ब्लिंकन से मुलाकात में इजरायल और फिलिस्तीन के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन के आधार पर वेस्ट बैंक और गाजा को एक साथ लाने की संभावना पर चर्चा की.
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं. बीते तीन महीनों में ये उनका मिडिल ईस्ट का चौथा दौरा है. इस दौरे के तहत उन्होंने रविवार को जॉर्डन के किंग और विदेश मंत्री से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने राजधानी अम्मान में विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक वेयरहाउस का दौरा किया.
इस दौरान उन्होने मिडिल ईस्ट के दौरे के दौरान कई अहम मुलाकातें की. ब्लिंकन शनिवार को जॉर्डन पहुंचे और रविवार को किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की. इसके बाद वह कतर और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर रवाना हो गए.
किंग अब्दुल्ला ने ब्लिंकन को बताया कि गाजा में तत्काल सीजफायर के लिए इजरायल पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका की अहम भूमिका थी. जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने ब्लिंकन से मुलाकात में इजरायल और फिलिस्तीन के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन के आधार पर वेस्ट बैंक और गाजा को एक साथ लाने की संभावना पर चर्चा की.
ब्लिंकन का ये दौरा ऐसे समय में हुआ, जब बेरूत में ड्रोन हमले में हमास के एक नेता को मार गिराया गया था. ब्लिंकन इससे पहले भी मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने नवंबर में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी इजरायल के पीएम नेतन्याहू, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने का आह्वान किया.
बता दें कि ब्लिंकन इजरायल और वेस्ट बैंक का भी दौरा करेंगे. वह पांच अरब देशों मिस्र, जॉर्डन, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं. इन दौरों के दौरान वह गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









