
अमेरिकी लड़की को इंडियन से हुआ प्यार, भागी-भागी आई भारत!
AajTak
Punjabi Boy American Girl Love Story: प्यार की खातिर अमेरिकी लड़की सात समंदर पार करके भारत आई. वह अब जल्द पंजाब के रहने वाले युवक से शादी करेंगी. दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. कपल की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है.
एक अमेरिकी लड़की को पंजाबी लड़के से प्यार हो गया. इसके बाद लड़की, प्रेमी से मिलने के लिए हाल में भारत आई. जबकि पहली बार, 2019 में दोनों ने फेसबुक पर बात की थी. अब यह कपल एक-दूसरे से शादी करने की तैयारी में है.
19 साल की एरेन उर्फ एकता खुर्शदीप कौर और 23 साल के संदीप की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. कपल ने हाल में अपनी स्टोरी शेयर की. संदीप ने कहा- दिसंबर 2019 में हम दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई. इन्होंने मेरा फोटो लाइक किया. इसके बाद ही हम दोनों में बातचीत शुरू हुई. हालांकि, मन में यह आशंका भी लगती थी कि कहीं दूसरी तरफ लड़का ना हो.
एरेन ने कहा- मैं इनका कल्चर खासतौर पर सिख धर्म के बारे में जानने को लेकर बहुत ज्यादा इच्छुक थी. यह शुरुआत में बातचीत करने में बहुत सहज थे. इसके बाद ही हम दोनों में डेटिंग की शुरुआत हुई.
एरेन के मुताबिक- 2022 तक मेरे परिवार को संदीप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि, जब उन्हें इनके बारे में पता चला तो वह रजामंद हो गए. मेरा मानना है कि प्यार दो लोगों के बीच होता है. इसके बाद कई चीजें नगण्य हो जाती हैं. एरेन संदीप से कोर्ट मैरिज करने के बाद वापस अमेरिका जाएंगी और फिर वह वापस भारत आएंगी.
संदीप ने कहा- सबसे पहले मैंने एरेन के बारे में अपनी बहन को बताया था. उन्होंने कहा जब एरेन यहां आईं तो आसपास के लोगों का रिएक्शन देखने लायक था. लोगों अक्सर कहते थे कि मुंडा गोरी ले आया है. कई लोग तो दूर-दूर से इन्हें देखने आते थे.
कपल को ट्रोल करते हैं लोग

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










