
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर पर FBI का छापा, 13 घंटे की तलाशी में फिर मिले गोपनीय दस्तावेज
AajTak
राष्ट्रपति के निजी वकील बॉब बाउर ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को तलाशी के दौरान, "न्याय विभाग ने अपनी जांच के दायरे में मानी जाने वाली चीजों को अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें छह आइटम शामिल हैं जिनमें क्लासिफिकेशन मार्किंग और आसपास के दस्तावेज शामिल हैं.
एफबीआई जांचकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विलमिंगटन स्थित आवास से 13 घंटे की तलाशी लेने के और भी दस्तावेज पाए हैं. ये तलाशी उनके लिए एक राजनीतिक और संभावित कानूनी दायित्व बन सकती है क्योंकि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव की रेस में उतरने को तैयार हैं.
राष्ट्रपति के निजी वकील बॉब बाउर ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को तलाशी के दौरान, "न्याय विभाग ने अपनी जांच के दायरे में मानी जाने वाली चीजों को अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें छह आइटम शामिल हैं जिनमें क्लासिफिकेशन मार्किंग और आसपास के दस्तावेज शामिल हैं.
बाइडेन के आवासों और निजी कार्यालयों में मिले गोपनीय दस्तावेजों की कुल संख्या अब बढ़कर करीब डेढ़ दर्जन हो गई है. 2009 से 2016 तक उपाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल सहित सभी दस्तावेज अब संघीय एजेंटों के कब्जे में ले लिए गए हैं. बाउर ने कहा कि "न्याय विभाग ने अनुरोध किया है कि दस्तावेजों को को उसके स्टैंडर्ड प्रोसीजर के अनुसार अग्रिम रूप से सार्वजनिक नहीं किया जाए, और हम सहयोग करने के लिए सहमत हुए."
पहले भी मिले थे गोपनीय दस्तावेज
बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह भी जो बाइडेन के आवास से गोपनीय दस्तावेज मिले थे. ये सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स डेलावेयर के विलमिंगटन स्थित आवास पर पहले बताई गई संख्या से ज्यादा बरामद किए गए थे. इस मामले की जांच के लिए व्हाइट हाउस की जांच के लिए एक विशेष वकील नियुक्त किया है. बाइडेन आमतौर पर अपना वीकेड डेलावेयर स्थित आवास पर ही बिताते हैं.
व्हाइट हाउस के वकील रिचर्ड सॉबर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बुधवार की रात बाइडेन के गैराज से सटे कमरे में एक गोपनीय दस्तावेज मिला. सॉबर ने बताया कि बाइडेन के वकीलों ने दस्तावेज में सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी, इसलिए उनकी खोज रोक दी गई है. व्हाइट हाउस के वकील रिचर्ड सॉबर ने एक बयान में कहा कि बाइडन के निजी पुस्तकालय की तलाशी के दौरान गोपनीय दस्तावेज़ों के कुल छह पन्ने मिले है. व्हाइट हाउस ने पहले बताया था कि वहां से सिर्फ एक पन्ना बरामद हुआ है. इसके अलावा दिसंबर में बाइडेन के गैराज और नवंबर में वाशिंगटन स्थित उनके पूर्व दफ्तर 'पेन बाइडन सेंटर' से भी दस्तावेज़ मिले थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








