
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इस खूबसूरत महिला को क्यों बताया जा रहा 'ट्रंप कार्ड'?
AajTak
US Presidential Elections: अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप भी इस रेस में शामिल हुए हैं. वो दूसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं. इस रेस में अगर उन्हें टेलर स्फिट का साथ मिल जाए, तो बाजी पलट सकती है.
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव किसी अन्य देश की तुलना में बहुत अलग हैं. यहां न केवल लोग इस बात का अवलोकन करते हैं कि उनका अगला राष्ट्रपति अगले 4 सालों तक अमेरिका के लिए क्या करने वाला है. बल्कि वो ये भी देखते हैं कि राष्ट्रपति पद का जो उम्मीदवार सामने हैं उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की क्या राय है? इंफ्लुएंसर्स उसे लेकर क्या कह रहे हैं.
America में डोनाल्ड ट्रम्प पुनः चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. रैलियों और भाषणों का दौर जारी है लेकिन क्या उनके लिए दूसरी बार राष्ट्रपति बनना आसान होने वाला है? ट्रम्प राष्ट्रपति बन सकते हैं. लेकिन इसके लिए ये जरूरी है कि, अमेरिकी गायक-गीतकार टेलर स्विफ्ट उनका समर्थन कर दें.
जी हैं बिलकुल सही सुना आपने. US Presidential Elections 2014 पर पैनी नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि सुपरस्टार द्वारा किसी भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Donald Trump और Joe Biden के लिए राजनीतिक समर्थन नवंबर के चुनाव को प्रभावित कर सकता है.
एक सर्वे में पाया गया कि 18% मतदाता किसी उम्मीदवार को वोट देने की 'अधिक संभावना' या 'काफी अधिक संभावना' रखते हैं यदि उन्हें 34 वर्षीय Taylor Swift का समर्थन प्राप्त हो.
ज्ञात हो कि अमेरिका में वो तमाम लोग जो 35 साल से कम के हैं उनके बीच टेलर स्विफ्ट खासी लोकप्रिय हैं. ऐसे में चाहे वो रिपब्लिकन पार्टी के ट्रम्प हों या फिर डेमोक्रेट की तरफ से 81 साल के जो बिडेन. टेलर जिसके लिए भी अपील करती हैं उसकी राजनीतिक तकदीर को चमकने से कोई नहीं रोक सकता.
US Presidential Elections का अवलोकन करने वाले कम्युनिकेशन कंसल्टेंट जेम्स हैगर्टी ने टेलर स्विफ्ट की इस लोकप्रियता पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिका के पूरे क्षेत्र की लोकप्रिय संस्कृति, खेल, अर्थशास्त्र को प्रभावित किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










