
अमेरिकी यात्रा से स्वदेश लौटे पीएम मोदी... गदगद हुआ एनडीए का कुनबा, नायडू बोले- उनके नेतृत्व में काम करना 'भाग्यशाली'
AajTak
PM नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे से भारत लौट आए हैं. उनके भारत लौटने पर सरकार में साझेदार एनडीए सहयोगी दलों ने पीएम मोदी की यात्रा का गुणगान कर रहे हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं. दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे से स्वदेश लौट आए हैं. इसके बाद अब सरकार में साझेदार एनडीए सहयोगी दलों ने पीएम मोदी की यात्रा का गुणगान कर रहे हैं और लगातार ट्वीट कर पीएम की इस यात्रा को बेहद सफल बता रहे हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जोर देकर कहा कि वे ऐसे राजनेता के तहत काम करने के लिए "भाग्यशाली" हैं, जिन्होंने राष्ट्रों के समुदाय में भारत की स्थिति को मजबूत किया है.
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं. दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे. बिहार के लोग माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले नये अवसरों से उत्साहित हैं. विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा PM मोदी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे. इस सफल यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को बधाई.
एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, दोनों पूर्व सीएम और एलजेपी (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान सहित अन्य सहयोगियों ने भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की है.
शिंदे ने कहा कि मोदी की अमेरिकी यात्रा ने एक बार फिर दिखाया है कि वह एक वैश्विक राजनेता और उत्कृष्ट ट्रेंडसेटर क्यों हैं. उन्होंने कहा, ''छोटी सी यात्रा में वह कई क्षेत्रों को कवर करने में सफल रहे हैं, जिससे भारत की प्रगति यात्रा को मजबूती मिलेगी.''
शिंदे ने कहा, ''भारतीय होने के नाते, हमें यह देखकर बहुत गर्व महसूस होता है जब हमारे प्रधानमंत्री का अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन द्वारा अपने निजी आवास और स्कूल में विशेष स्वागत किया जाता है.'' उन्होंने प्रौद्योगिकी और व्यापारिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की सहभागिता का स्वागत करते हुए कहा कि निवेश आकर्षित करने के उनके प्रयासों से स्वाभाविक रूप से महाराष्ट्र को लाभ होगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









