
अमेरिकी डॉलर, सोना और भूटान से कनेक्शन... खुफिया टीम ने दो तस्करों को दबोचा, किसे भेजी जा रही थी खेप?
AajTak
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने पश्चिम बंगाल में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 60 लाख रुपये कीमत का सोना और अमेरिकी डॉलर मिले हैं. ये दोनों तस्करी ये सब किसी को सौंपने जा रहे थे.
पश्चिम बंगाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने जलपाईगुड़ी जिले में दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है. दोनों आरोपी भूटान से सोने की तस्करी कर ला रहे थे. उनके पास अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं. विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को जलपाईगुड़ी जिले में स्थित पनीकौरी टोल प्लाजा से पकड़ लिया. उनके कब्जे से 2,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.09 लाख रुपये) के अलावा 60 लाख रुपये के 51 सोने के बिस्किट जब्त किए हैं.
डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के रहने वाले रॉकी बर्मन और कंचन भट्टाचार्य के रूप में हुई है. ये दोनों आरोपी सोना और अमेरिकी डॉलर सिलीगुड़ी में किसी को सौंपने के लिए जा रहे थे. ये दोनों भूटान से सोने की तस्करी कर ला रहे थे. फिलहाल टीम इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर ये दोनों गोल्ड और डॉलर किसे देने जा रहे थे. इसके अलावा इस पूरे मामले में आखिर और कौन लोग शामिल हैं.
पहले भी पकड़ी गई थी सोने की बड़ी खेप
बता दें कि बीते महीने नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोने की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी. यहां बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही थी. त्रिभुवन एयरपोर्ट से कस्टम क्लीयरेंस के बाद एयरपोर्ट के बाहर रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 155 किलो सोना बरामद किया थी. इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. इसी के साथ कस्टम विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था. सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे. (एजेंसी)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








