
अमेरिका से व्यापार वार्ता कर लौटी भारतीय टीम, जल्द ही हो सकता है कोई बड़ा ऐलान
AajTak
यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ और 25% अतिरिक्त पेनल्टी लगा दी थी. इसके अलावा, अचानक H-1B वीज़ा शुल्क को 1 लाख डॉलर तक बढ़ाने का फैसला भी भारतीय आईटी उद्योग के लिए चिंता का विषय बन गया है.
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर न्यूयॉर्क में हुई महत्वपूर्ण बातचीत के बाद भारतीय टीम वापस लौट आई है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, जिन्होंने टीम का नेतृत्व किया, शुक्रवार को वापस आएंगे.
पीयूष गोयल के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विशेष सचिव तथा भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल भी शामिल थे. इस दौरान पीयूष गोयल ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ चर्चा की थी. सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारियों ने जल्द से जल्द और पारस्परिक लाभकारी निष्कर्ष तक पहुंचने पर सहमति जताई है.
यह वार्ता व्यापार और गैर-व्यापार, दोनों तरह के मुद्दों पर केंद्रित थी. यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के कारण भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. इसके अलावा, अमेरिका द्वारा H-1B वीजा के आवेदन शुल्क में अचानक की गई 100,000 डॉलर की बढ़ोतरी भी एक अहम मुद्दा थी, जिससे भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों पर असर पड़ा है.
पहले अमेरिकी टीम आई थी भारत
यह यात्रा हाल ही में नई दिल्ली में अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच और अग्रवाल के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हुई एक दिवसीय चर्चा की पृष्ठभूमि में में हुई. 16 सितंबर को, वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर दौरे पर आई अमेरिकी टीम के साथ दिन भर चली चर्चा सकारात्मक रही और दोनों पक्ष समझौते को शीघ्र और पारस्परिक रूप से लाभकारी बनाने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए.
यह भी पढ़ें: क्या होने वाली है ट्रेड डील? ट्रंप के ऊर्जा मंत्री बोले- हम भारत से प्यार करते हैं, वह एक शानदार सहयोगी

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






