
अमेरिका में सड़कों पर क्यों उतरे स्टूडेंट्स? नेशनल गार्ड्स उतारने की तैयारी में सरकार, भारत ने कही ये बात
AajTak
अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रदर्शन भड़क उठे हैं. कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी से सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इसकी तुलना नाजी जर्मनी से की है. वहीं, भारत ने भी इस मसले पर बयान दिया है.
अमेरिका के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में छात्रों के प्रदर्शन तेज हो गए हैं. ये प्रदर्शन इजरायल के खिलाफ और फिलीस्तीन के समर्थन में हो रहे हैं. वैसे तो छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्र भड़क उठे हैं.
जानकारी के मुताबिक, अभी तक कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ही इजरायल विरोधी प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन अब कई यूनिवर्सिटी में भी ऐसे प्रदर्शन होने लगे हैं, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल है.
टेक्सास यूनिवर्सिटी के ऑस्टिन कैम्पस से अब तक 34 छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि स्थिति संभालने के लिए ट्रूपर्स को भी उतार दिया गया है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से भी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी के अंदर कैम्प बनाने के लिए कैम्पस पर धावा बोल दिया. इसके बाद कैम्पस में सिर्फ आईडी होल्डर्स को ही एंट्री दी जा रही है.
इस बीच अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर माइक जॉन्सन ने हालात संभालने के लिए नेशनल गार्ड्स को उतारने का सुझाव दिया है. अमेरिका में नेशनल गार्ड्स की तैनाती बड़े खतरों से निपटने के लिए की जाती है.
सदर्न कैलिफोर्निया कैम्पस में सैकड़ों छात्र टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे. हालात तब बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों और यूनिवर्सिटी के सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हो गई. बाद में पुलिस को भी बुलाना पड़ गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








