
अमेरिका में शटडाउन का खतरा, डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स नेताओं की बैठक बेनतीजा
AajTak
फंडिंग की डेडलाइन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही है. इसके साथ ही अमेरिका में शटडाउन का खतरा बढ़ गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बैठक के बेनतीजा रहने का आरोप लगाया है. साथ ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक नेताओं के गतिरोध को बेतुका करार दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक नेता सोमवार को व्हाइट हाउस में सरकारी फंडिंग को लेकर बिना किसी समझौते के बैठक छोड़कर बाहर आ गए. इससे बुधवार को सरकारी कामकाज ठप होने का खतरा बढ़ गया है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गतिरोध को बेतुका बताया है और कहा कि अब शटडाउन होना तय है. हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वेस्ट विंग के बाहर रिपब्लिकन नेताओं के साथ खड़े होकर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हम शटडाउन की ओर बढ़ रहे हैं.'
उन्होंने इस गतिरोध को बेतुका बताते हुए कहा, 'आप सरकार को ठप नहीं करते हैं." हालांकि, दोनों पक्ष गतिरोध के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.'
समाचार रॉयटर्स के अनुसार, अगर मंगलवार आधी रात तक कोई समझौता नहीं होता है तो हजारों संघीय कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है और नासा से लेकर राष्ट्रीय उद्यानों तक की सेवाएं ठप हो सकती हैं.
क्यों है विवाद
दरअसल, तत्काल टकराव मंगलवार आधी रात के बाद संघीय फंडिंग को बढ़ाने को लेकर है. डेमोक्रेट इस बात पर अड़े हैं कि किसी भी अल्पकालिक बिल में खत्म होने वाले स्वास्थ्य लाभों को भी शामिल किया जाना चाहिए. ट्रंप के रिपब्लिकन का तर्क है कि दोनों मुद्दों को अलग रखा जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






