
अमेरिका में वीडियो गेम छीनने पर स्टूडेंट ने टीचर को बुरी तरह पीटा, Video
AajTak
फ्लोरिडा के मतांजस हाई स्कूल में एक छात्र ने अपने शिक्षक के सहयोगी को बुरी तरह पीटा क्योंकि उसने छात्र का वीडियो गेम छीन लिया था. काउंटी शेरिफ कार्यालय ने हमले का एक वीडियो जारी किया, इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र ने टीचर को गिराकर पीटा.
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक छात्र ने वीडियो गेम छीनने पर टीचर को बहुत बुरी तरह पीटा. छात्र की पिटाई में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है.
फ्लोरिडा के मतांजस हाई स्कूल में एक छात्र ने अपने शिक्षक के सहयोगी को बुरी तरह पीटा क्योंकि उसने छात्र का वीडियो गेम छीन लिया था. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैग्लर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने हमले का एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक छात्र को शिक्षक के सहयोगी के पास दौड़ते हुए पहुंचा और उसे जमीन पर धकेलकर फिर लात से मारते हुए देखा जा सकता है. फ्लैग्लर काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि ये घटना तब हुई जब शिक्षक के सहयोगी ने कक्षा के दौरान छात्र का निन्टेंडो स्विच छीन लिया.
High School Student eliminates his female teacher and Ground and Pounds her unconscious body after she took away his Nintendo Switch... pic.twitter.com/QbjpxZS3xP
छात्र पर आरोप लगाया गया कि उसने टीचर के सहयोगी को तबतक पीटा और लात से मारा जबतक कि लोगों ने उसे जबरन नहीं हटाया. हिंसक हमले में घायल शिक्षक कई मिनट तक लेटे रहने के बाद खड़े हो पाए. एक शेरिफ रिक स्टेली ने बताया कि शिक्षक को मारा जा सकता था.
स्टेली ने कहा कि यह एक मर्डर हो सकता था. जब आप लोगों को इस तरह नीचे धकेलते हैं और उनके सिर पर चोट करते हैं तो आप परिणाम नहीं जानते कि क्या होगा. शिक्षक के सहयोगी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. माना जा रहा है कि उसकी पसलियां टूट गई हैं और महत्वपूर्ण चोटें आई हैं, हालांकि, शेरिफ के कार्यालय को उसकी चोटों की पूरी जानकारी नहीं है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








