
अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर पवन शौकीन ने दिल्ली में कराई थी फायरिंग, बिजनेसमैन से मांगे थे 15 करोड़
AajTak
दिल्ली के रानी बाग में बीते 26 अक्टूबर को हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें लारेंस बिश्नोई गैंग के एंटी गैंग ने बिजनेसमैन से 15 करोड़ की उगाही के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो शूटर बाइक पर आते हैं, जो सबसे पहले कोठी के अंदर एक पर्ची फेंकते हैं. पर्ची में 'बम्बिहा गैंग' का नाम और एक इंटरनेशनल नंबर लिखा था.
दिल्ली के रानी बाग में फायरिंग का CCTV सामने आया है. यहां बीते 26 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी. यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंटी गैंग ने फिरौती के लिए की थी. यहां बिजनेसमैन से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इस मामले का जो CCTV सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि 2 शूटर बाइक से आते हैं. सबसे पहले शूटर एक पर्ची कोठी के अंदर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. पर्ची में 'बम्बिहा गैंग' और इंटरनेशनल नंबर लिखा हुआ था. पर्ची फेंकने के बाद शूटर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है.
CCTV में देखा जा सकता है कि शूटर फायरिंग करने के साथ-साथ मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर फायरिंग का वीडियो बना रहा है. सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग का ये वीडियो शूटर ने अमेरिका में रह रहे पवन शौकीन नाम के गैंगस्टर को भेजा था. पवन शौकीन ने ही शूटरों को फायरिंग करने का ऑर्डर दिया था.
यह भी पढ़ें: कौन है लॉरेंस गैंग का विरोधी और बंबिहा गैंग का मास्टरमाइंड, विदेश से रची जा रही हत्या की साजिश
दोनों शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फायरिंग की वारदात के दो दिन बाद गिरफ्तार कर कर लिया था. स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, गुरुग्राम की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के जानी दुश्मन गैंगस्टर कौशल चौधरी के इशारे पर पवन शौकीन ने फायरिंग करवाई थी. गैंगस्टर कौशल चौधरी अपने करीबी पवन शौकीन के जरिए बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही कर गैंग को मजबूत करना है, जिससे वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म कर सके.
NIA के सामने लॉरेंस बिश्नोई कह चुका है कि वो सलमान खान के अलावा गैंगस्टर कौशल चौधरी को हर हाल में मारना चाहता है. इधर कौशल चौधरी और उसका गैंग भी लॉरेंस गैंग को ठिकाने लगाने के लिए नए सिरे से अपने गैंग को मजबूत कर रहा है. इसके लिए अमेरिका में बैठे अपने गुर्गों से दिल्ली NCR में बिजनेसमैन के यहां फायरिंग करवा कर Extortion मनी वसूल करने की कोशिश में है. विदेश में बैठे गैंगस्टर इस तरह लोकल शूटरों से फायरिंग करवाते हैं. उसका वीडियो बनवाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाते हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










