
अमेरिका में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, बाइडेन और PM मोदी के बाद अब ट्रंप से करेंगे मुलाकात
AajTak
एक प्रेस कान्फ्रेंस में गुरुवार को ट्रंप ने अपनी आगामी मीटिंग के बारे में बताया कि जो न्यूयॉर्क में उनके ट्रंप टॉवर में होंगी. जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं. वह उन विदेशी नेताओं में से हैं जिन्होंने 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अंतिम दिनों में ट्रंप से मिलने की मांग की है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर हैं. शुक्रवार 27 सितंबर को वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं. इससे पहले जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की थी. बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मुलाकात की थी.
एक प्रेस कान्फ्रेंस में गुरुवार को ट्रंप ने अपनी आगामी मीटिंग के बारे में बताया कि जो न्यूयॉर्क में उनके ट्रंप टॉवर में होंगी. जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं. वह उन विदेशी नेताओं में से हैं जिन्होंने 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अंतिम दिनों में ट्रंप से मिलने की मांग की है.
न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मिले जेलेंस्की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी. करीब एक महीने में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी. उससे पहले पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था और भारत की ओर से यूक्रेन में जल्द शांति की वापसी के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की इच्छा जताई थी.
पीएम मोदी ने कहा- बिना शांति विकास असंभव
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया था कि, 'राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की बात की है. अगर शांति नहीं होगी तो विकास भी नहीं हो सकेगा. युद्ध खत्म होगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सबकी कोशिशें किसी न किसी तरह से युद्ध का अंत ढूंढने पर ही केंद्रित हैं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









