
अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स ने की नेपाली स्टूडेंट की हत्या, मर्डर के कई दिन बाद मिला शव
AajTak
अमेरिका के ह्यूस्टन में एक नेपाली स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरोपी की पहचान भारतीय मूल के बॉबी शाह के रूप में हुई, जो नेपाली स्टूडेंट के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी. हत्या के कुछ दिनों बाद उसका शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अमेरिका के टेक्सास में एक नेपाली कॉलेज छात्रा मुन पांडे की हत्या के मामले में भारतीय मूल के बॉबी सिंह शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 51 वर्षीय शाह पर मुन पांडे की हत्या के आरोप में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि बॉबी ने नेपाली छात्रा के एक लूट के दौरान गोली मार दी थी, जिसका शव बीते सोमवार को बरामद किया गया था.
आरोप के मुताबिक, 24 अगस्त को ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज की नर्सिंग छात्रा मुन पांडे की लूटपाट की कोशिश के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पांडे का शव सोमवार को उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया था, और उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान थे. कहा जा रहा है कि बंदूक से धमका कर बॉबी शाह अपार्टमेंट में घुसा था.
यह भी पढ़ें: Gay App से दोस्ती, फिर समलैंगिक संबंध...पैसों को लेकर हुआ विवाद तो हेड कांस्टेबल ने कर दी हत्या
सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
गवाहों ने पुलिस को बताया कि नेपाली छात्रा मुन पांडे ने पहले से ही अपने दरवाजे पर एक सिक्योरिटी कैमरा लगा रखा था. उन्हें एक स्टॉकर पहले से ही परेशान कर रहा था. इस कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को हाथ लगी है, जिसमें बॉबी शाह को रात 8.40 बजे नेपाली स्टूडेंट के अपार्टमेंट में घुसते देखा गया था. उसे एक घंटे बाद पांडे का पर्स लेकर निकलते भी नोटिस किया गया.
नेपाली नर्सिंग स्टूडेंट मुन पांडे का शव उनकी हत्या के कुछ दिनों बाद किसी गुमनाम शख्स द्वारा पुलिस की दी गई जानकारी के बाद बरामद किया गया. उन्हें कई बार पेट में और एक बार सिर में गोली मारी गई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










