
अमेरिका में बसे भारतीयों की मांग- दिवाली पर घोषित हो नेशनल हॉलीडे, US में अभी इन जगहों पर होती है छुट्टी
AajTak
मौजूदा समय में दिवाली के दिन अमेरिका के कुछ राज्यों में छुट्टी रहती है. न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के स्कूलों में छुट्टी रहती है. पेन्सिल्वेनिया अमेरिका का ऐसा पहला राज्य था, जहां दिवाली को आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई थी. इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी में भी दिवाली के दिन छुट्टी घोषित की गई थी.
Indians in US: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग पचास लाख है. विदेशी सरजमीं पर रहने वाले ये भारतीय अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि दिवाली से लेकर होली जैसे भारतीय त्योहारों को बड़ी आत्मीयता से मनाया जाता है. लेकिन इन भारतीयों की लंबे समय से मांग रही है कि अमेरिका में भी दिवाली के दिन नेशनल हॉलीडे घोषित किया जाए.
मौजूदा समय में दिवाली के दिन अमेरिका के कुछ राज्यों में छुट्टी रहती है. न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के स्कूल बंद रहते हैं. पेन्सिल्वेनिया अमेरिका का ऐसा पहला राज्य था, जहां दिवाली को आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई थी. इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी में भी दिवाली के दिन छुट्टी घोषित की गई.
अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के संगठन द फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के सदस्य कीर्ति देसाई ने आज तक डिजिटल को बताया कि अमेरिका में 2021 में दीपावली डे एक्ट संसद में पेश किया गया था. इसका मकसद था कि देशभर में दिवाली को फेडरल हॉलीडे के रूप में घोषित किया जाए. अभी तक अमेरिका के कई राज्यों में दिवाली के दिन छुट्टी की व्यवस्था है लेकिन यह ऑप्शनल है. मांग है कि इसे राष्ट्रीय अवकाश में तब्दील किया जाए.
देसाई ने बताया कि अनुमानित रूप से अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग एशियाई मूल के हैं. इनमें सबसे ज्यादा 52 लाख नागरिक चीनी मूल के हैं जबकि भारतवंशी दूसरे नंबर पर हैं. अमेरिका में भारतवंशियों की आबादी लगभग 48 लाख है. इनमें 16 लाख से ज्यादा वीजा होल्डर हैं. जबकि 10 लाख से ज्यादा ऐसे हैं जिनका जन्म ही अमेरिका में हुआ है. ऐसे में हम भारतीयों की मांग जायज है कि दिवाली को अनिवार्य रूप से नेशनल हॉलीडे घोषित किया जाए.
तीन साल से लटका है दीपावली डे एक्ट
अमेरिका में 2021 में दिवाली की पूर्वसंध्या पर सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कैरोलिन मेलोनी ने दिवाली को पब्लिक हॉलीडे घोषित करने की मांग के साथ दीपावली डे एक्ट (Deepavali Day Act) को संसद में पेश किया था. इस एक्ट को भारतीय मूल के सांसदों का भरपूर समर्थन मिला था. लेकिन यह पारित नहीं हो पाया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








