
अमेरिका में दुकान लूट रहा था चोर, तभी हुई सरदार जी की एंट्री, देसी स्टाइल में सिखाया सबक
AajTak
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें एक चोर ग्रोसरी स्टोर में चोरी करता हुआ दिख रहा है, तभी वहां एक सिख शख्स डंडा लेकर आते हैं और उसकी पिटाई कर देते हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके शुरुआत में एक चोर को स्टोर से चोरी करते हुए देखा जा सकता है, तभी दुकान के सिख मालिक आते हैं और डंडे से चोर की धुनाई कर देते हैं. वो देसी स्टाइल में चोर को सबक सिखाते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि घटना को स्टोर के पेमेंट काउंटर पर बैठे शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड किया है. भारतीय मूल के सिख शख्स की इस बहादुरी को देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर नीले रंग का मास्क चेहरे पर लगाकर आया है. वो बड़े आकार के कूड़ेदान में सामान भरता है. तभी एक शख्स वहां आकर उसे रोकने की कोशिश करता है, मगर चोर नहीं मानता. जैसे ही दुकान के मालिक चोर के करीब आते हैं, वो उन्हें कपड़ों में छिपे हथियार से हमला करने की धमकी देता है. इसके बाद वो सामान भरना जारी रखता है. जब चोर से कहा जाता है कि वो रुक जाए नहीं तो पुलिस को फोन कर देंगे, तब भी वो नहीं मानता. यह भी पढ़ें- बोर हो रहा था, तो बिगाड़ लिया चेहरा! शख्स ने उड़ाए 52 लाख, शेयर किया शॉकिंग VIDEO
Guy is robbing the store in the US, as usual the store guys are helpless, but then Indians arrive at the picture. 🤣pic.twitter.com/4YAUFugV7K
सिख दुकानदार ने डंडे से की पिटाई
कैमरे के पीछे से एक शख्स बोलता है, 'उसे जाने दो. ऐसा कुछ भी नहीं है जो तुम कर सको. वो कुछ नहीं करेंगे.' इसके जवाब में चोर पूछता है, 'क्या तुमने इंश्योरेंस करवा रखा है?'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










