
अमेरिका में ठिकाना, कनाडा में धमकी और भारत के टुकड़े करने की साजिश.. कौन है ये पन्नू?
AajTak
विदेश में बैठकर भारत के टुकड़े करने की साजिश रच रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने वर्ल्ड कप के दौरान भारत में हमले की धमकी दी है. पन्नू पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर खालिस्तान की मुहिम चला रहा है.
गुरपतवंत सिंह पन्नू. पंजाब में पैदा हुआ. पढ़ाई भी यहीं से की. अभी विदेश में है. कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है. बाहर से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है. कनाडा में बसे हिंदुओं को धमकाता है. और ये सब वो खुलेआम करता है.
पन्नू ने हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी. अब उसका एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पन्नू ने वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में आतंकी हमले की धमकी दी है.
खालिस्तान समर्थकों की वजह से भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ रहे हैं और पन्नू इसे और बिगाड़ रहा है. पन्नू ने कुछ दिन पहले जो वीडियो जारी किया था, उसमें उसने हिंदुओं को कनाडा छोड़कर चले जाने की धमकी दी थी. पन्नू ने कहा था कि हिंदुओं का देश कनाडा है.
बंटवारे के बाद भारत आ गया था परिवार
गुरपतवंत सिंह पन्नू को बेनकाब करने के लिए भारत ने नया डोजियर तैयार किया है. डोजियर के अनुसार, 1947 में बंटवारे के बाद पन्नू का परिवार पाकिस्तान से अमृतसर के खानकोट गांव आ गया था.
पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को हुआ था. पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे. उसका एक भाई भी है, जो विदेश में ही रहता है. उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







