
अमेरिका में औरतों क्यों बनी 'Zombie' ? वजह हैरान कर देगी, VIDEO
AajTak
अमेरिका के कनैक्टिकट की सड़कों पर अचानक अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां कुछ औरतें जोम्बी बनकर सड़कों पर उतरीं और डांस करने लगीं. हालांकि उनके ऐसा करने के पीछे की वजह अच्छी है लेकिन लोग इन्हें देखकर डर गए.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हंसा देते हैं, कभी हैरान करते हैं तो कभी डरा देते हैं. अब अमेरिका के कनेक्टिकट की सड़कों पर हाल में कुछ ऐसा ही हुआ जिसे देखकर लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे. दरअसल, यहां ढेरों औरतें जोम्बी (लाश) के रूप में सड़कों पर दिखाई पड़ी. ये सभी बेहद भयानक दिख रही थीं.
अचानक नाचने लगी 'लाश' बनी महिलाएं
इसके बाद अचानक दिखता है कि ये 'लाश' बनी महिलाएं माइकल जैक्सन के गाने 'थ्रिलर' पर डांस करने लगीं. थोड़ी देर में लोगों को अहसास हुआ कि ये हैलोवीन के पहले का माहौल है लेकिन ये सबकुछ सिर्फ हैलोवीन से जुड़ा हुआ नहीं था. बल्कि एक अच्छे और खास कारण के लिए इन औरतों ने ये रूप लिया हुआ था. हालांकि बिना कुछ जाने अगर कोई इन्हें देखे तो डर जाए.
खुद को कहती हैं 'मोम्बीज़'
औरतों के इस ग्रुप में सभी मां हैं, जो खुद को 'मोम्बीज़' कहती हैं, और ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फंड जुटाने के लिए हर साल इस तरह का डांस करती दिखती हैं. वे साल 2016 से ऐसा कर रही हैं. वायरल हुए इसके वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''मोम्बीज़! हर साल, कनेक्टिकट की सैकड़ों पर "मोम्बीज" कैंसर अनुसंधान के लिए धन जुटाने के लिए जोम्बीज के रूप में तैयार होकर परफॉर्म करती हैं.''
MOMBies ने जुटाए थे $170,000 से अधिक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










