
'अमेरिका में आपकी बहुत लोकप्रियता, मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए', जब PM मोदी से बोले बाइडेन
AajTak
क्वॉड मीटिंग में एक मौका ऐसा आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और कहा कि अमेरिका में आपकी बहुत लोकप्रियता है, मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका में मोदी के कार्यक्रम की जबरदस्त मांग है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी शहर हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. इसी दौरान पीएम मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी शामिल हुए.
यहां एक बार फिर बाइडेन और पीएम मोदी के बीच मुलाकात में वहीं गर्मजोशी दिखी जो पिछली बार नजर आई थी. दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और आपस में गले मिले. बाइडेन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि अमेरिका में आपकी बहुत लोकप्रियता है. उन्होंने पीएम मोदी से कहा मुझे आपका ऑटोग्राफ चाहिए.
क्वाड सम्मेलन के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने पीएम मोदी से उनकी अजब चुनौती को लेकर शिकायत की. दरअसल, जब पीएम मोदी, बाइडेन और अल्बनीज एक साथ थे तो इसी दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी के पास आए और कहने लगे कि आजकल वे एक अलग तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं.
इस दौरान बाइडेन ने पीएम मोदी कहा,'आपके कदम बता रहे हैं कि लोकतंत्र मायने रखता है. आप मेरे लिए एक समस्या पैदा कर रहे हैं. अगले महीने हमने आपके लिए वाशिंगटन में डिनर का आयोजन किया है. पूरे देश से हर कोई आना चाहता है. मेरे पास टिकट खत्म हो गए हैं. आपको लग रहा होगा कि मैं मजाक कर रहा हूं, लेकिन मेरी टीम से पूछ लीजिए. मुझे ऐसे लोगों के फोन आ रहे हैं जिनके बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना था. फिल्म अभिनेता से लेकर रिश्तेदार तक सभी, आप बहुत लोकप्रिय हैं."
बाइडेन यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपने हर चीज पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसमें वो भी शामिल है जो हम क्वाड में कर रहे हैं. आप जलवायु परिवर्तन के प्रति भी एक मौलिक बदलाव लाए हैं. इंडो-पैसिफिक में आपका प्रभाव है. आप एक बदलाव ला रहे हैं.'
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा कि सिडनी में होने वाले पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम स्थल की क्षमता 20 हजार लोगों की है और वो भी कम पड़ रही है, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें लगातार रिक्वेस्ट आ रही हैं, जिसे पूरा कर पाना उनके लिए मुमकिन नहीं है. प्रधानमंत्री अल्बनीज ने उस दौर को याद किया जब गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से अधिक लोगों ने उनका स्वागत किया था. इस पर इस पर जो बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा कि मैं आपका ऑटोग्राफ ले लूं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







