अमेरिका: भारतीय मूल की लड़की के मर्डर केस में आरोपी को 100 साल कैद की सजा
AajTak
मिया पटेल नाम की लड़की मोंकहाउस ड्राइव पर एक होटल के कमरे में खेल रही थी, जब एक गोली उसके कमरे में आकर उसके सिर में लगी. पटेल को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने तीन दिनों तक जिंदगी औऱ मौत की लड़ाई लड़ी लेकिन 23 मार्च, 2021 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
अमेरिकी राज्य लुइसियाना में 2021 में भारतीय मूल की पांच साल की बच्ची की मौत के लिए 35 वर्षीय एक व्यक्ति को 100 साल की कड़ी सजा सुनाई गई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक श्रेवेपोर्ट के जोसेफ ली स्मिथ नाम के शख्स को मिया पटेल की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा सुनाई गई है.
दरअसल, पटेल मोंकहाउस ड्राइव पर एक होटल के कमरे में खेल रही थीं, जब एक गोली उसके कमरे में आकर उसके सिर में लगी. पटेल को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने तीन दिनों तक जिंदगी औऱ मौत की लड़ाई लड़ी लेकिन 23 मार्च, 2021 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मामले की छानबीन में पता चला था कि सुपर 8 मोटल की पार्किंग में स्मिथ का एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था. उस समय होटल का स्वामित्व और संचालन विमल और स्नेहल पटेल के पास था, जो मिया और एक छोटे भाई के साथ ग्राउंड-फ्लोर यूनिट में रहते थे.
विवाद के दौरान, स्मिथ ने दूसरे व्यक्ति को 9-एमएम हैंडगन से मारा, जो डिस्चार्ज हो गया. गोली दूसरे आदमी को नहीं लगी लेकिन होटल के कमरे में जाकर पटेल के सिर में लगी. इस मामले की जांच के बाद आरोपी को अलग-अलग धाराओं में कुल 100 वर्षों की सजा सुनाई गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









