
अमेरिका: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में ह्यूस्टर में प्रदर्शन, जो बाइडेन प्रशासन से की ये मांग
AajTak
ह्यूटर में तीन सौ से ज्यादा भारतीय और बांग्लादेशी मूल के हिंदुओं ने रविवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने का आग्रह किया और उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई करने का वक्त है.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही है हिंसा के विरोध में ह्यूस्टर में तीन सौ से ज्यादा भारतीय और बांग्लादेशी मूल के हिंदुओं ने रविवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने का आग्रह किया और उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई करने का वक्त है.
जानकारी के अनुसार, ह्यूस्टर में रविवार सुबह शुगर लैंड सिटी हॉल में करीब 300 भारतीय औ बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी हिंदुओं ने बांग्लादेश में हिंसा को रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को खत्म करने की मांग करते हुए तख्तियां लेकर पहुंचे थे, जिनपर "हिंदू नरसंहार बंद करो," "अब खड़े हो जाओ और बोलो," "हिंदू जीवन मायने रखता है," और "हम भागेंगे नहीं, हम छिपेंगे नहीं" जैसे भावनात्मक स्लोगन लिखे हुए थे.
बाइडेन प्रशासन से की खास मांग
आयोजकों ने बिडेन प्रशासन से बांग्लादेश में आगे के अत्याचारों को रोकने और कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की. हिंदू समुदायों के खिलाफ हिंसा में हालिया वृद्धि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक तत्काल और खतरनाक खतरा बन गई है, और अब कार्रवाई करने का समय आ गया है.
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश हिंदुओं को सतर्क रहने और मौजूदा स्थिति की निगरानी में एकजुट होने, किसी भी आपात स्थिति में सामूहिक रूप से आवश्यक पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया.
वीएचपी और हिंदु एक्शन का प्रतिनिधित्व करने वाले वक्ताओं में से एक अचलेश अमर ने भरी भीड़ को अटूट विश्वास के साथ संबोधित करते हुए घोषणा करते हुए कहा कि हम हिंदू समुदाय पर उनकी बहुलवादी मान्यताओं के लिए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हम बांग्लादेश में अपने भाइयों और बहनों के साथ अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं. हम बांग्लादेशी सरकार से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं, चाहे उनकी धार्मिक आस्था कुछ भी हो!

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








