
अमेरिका ने 7 महीने में 1700 से ज्यादा भारतीयों को निकाला, इनमें पंजाब-हरियाणा से सबसे ज्यादा
AajTak
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,703 में से सबसे ज्यादा 620 लोग पंजाब से हैं. इसके बाद हरियाणा से 604, गुजरात से 245, और जम्मू-कश्मीर से 10 लोगों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया गया.
अमेरिका ने साल 2025 यानी 7 महीने में अब तक कुल 1,703 भारतीय नागरिकों को देश से निर्वासित (डिपोर्ट) किया है, जिनमें 141 महिलाएं भी शामिल हैं. शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी है.
सिंह ने बताया कि 2020 से 2024 के बीच 5,541 भारतीयों को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया. इस साल (2025) 22 जुलाई तक अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या 1,703 है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन से पिछले पांच वर्षों में (2020-2024) 311 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया, जबकि 2025 में अब तक यह संख्या 131 है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या में कुछ भिन्नता हो सकती है क्योंकि कुछ मामलों में वैध दस्तावेजों वाले लोगों को सीधे डिपोर्ट कर दिया जाता है और जिन्हें इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट (ETD) जारी किए गए, वे सभी इस्तेमाल नहीं होते क्योंकि कई बार व्यक्ति अपील दायर कर देते हैं.
पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा...
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,703 में से सबसे ज्यादा 620 लोग पंजाब से हैं. इसके बाद हरियाणा से 604, गुजरात से 245, और जम्मू-कश्मीर से 10 लोगों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया गया. 6 लोग के राज्यों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है.
कैसे हुई डिपोर्टेशन की प्रक्रिया

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






