
अमेरिका ने चांद पर भेजीं इंसानी अस्थियां, मून मिशन को लीड कर रहा ये भारतवंशी
AajTak
52 साल बाद अमेरिका फिर चांद पर जा रहा है. नासा की मदद से एक प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबॉटिक टेक्नोलॉजी ने पेरेग्रिन लैंडर को लॉन्च कर दिया है. इस मिशन के पीछे एक भारतवंशी का दिमाग है. पेरेग्रिन के 23 फरवरी को चांद पर लैंड करने का है.
भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कुछ महीनों बाद अमेरिका फिर से चांद में अपनी दिलचस्पी दिखा रहा है. अब अमेरिका फिर से चांद पर लैंडर उतार रहा है. ये लैंडर प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबॉटिक टेक्नोलॉजी (Astrobotic Technology) का है. और इसे पेरेग्रिन (Peregrine) नाम दिया गया है. लैंडर का नाम बाज के नाम पर रखा गया है, जो दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से उड़ने वाला पक्षी है.
52 साल बाद अमेरिका का ये पहला मून मिशन है. आखिरी बार 1972 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने अपोलो-17 (Apollo-17) लॉन्च किया था.
पेरेग्रिन लैंडर को सोमवार को वल्कन रॉकेट (Vulcan rocket) से लॉन्च कर दिया गया है. इस रॉकेट को लॉकहीड मार्टिन और बोइंग ने मिलकर बनाया है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ये मिशन नासा के कमर्शियल लूनार पेलोड सर्विस प्रोग्राम (CLPS) का हिस्सा है. इस प्रोग्राम का मकसद चांद पर पेलोड भेजने की लागत को कम करना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा ने एस्ट्रोबॉटिक को लैंडर बनाने के लिए 10.8 करोड़ डॉलर का फंड दिया था. भारतीय करंसी में ये रकम लगभग 900 करोड़ रुपये बैठती है.
बताया जा रहा है कि इस लैंडर पर दुनियाभर के बच्चों के 80 हजार से ज्यादा मैसेजेस भी लिखे हुए हैं. इसके पेलोड में माउंट एवरेस्ट के कुछ टुकड़े भी शामिल हैं. पर सबसे ज्यादा खास बात ये है कि इस पूरे मिशन की कमान एक भारतीय मूल के नागरिक के पास है. इस मून मिशन के डायरेक्टर शरद भास्करन हैं. शरद भास्करन इस समय एस्ट्रोबॉटिक टेक्नोलॉजी में मिशन डायरेक्टर हैं. इस मिशन में जो लैंडर चांद पर जा रहा है, उसे डिजाइन करने वाली टीम को भास्करन ने ही लीड किया है.
कौन हैं शरद भास्करन?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









