
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी- भारत-पाक सीमा के जोखिम वाले इलाकों में न जाएं
AajTak
अमेरिकी नागरिकों के लिए कहा गया है कि भारत में आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के पर्यटन स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल हमला कर सकते हैं. इसलिए अकेले यात्रा न करें, खासकर अगर आप एक महिला हैं.
भारत में यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए अमेरिका ने एडवाइजरी जारी की है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि भारत और पाकिस्तान के सीमा के पास जोखिम वाले इलाकों में यात्रा के लिए न जाएं. कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और उसकी राजधानी लेह को छोड़कर) की यात्रा से बचें. साथ ही कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर दोनों देशों के सैनिकों के बीच संघर्ष की संभावनी रहती है, इसलिए इन इलाकों में जाने से बचें. कहा गया है कि अपराध और आतंकवाद के कारण भारत में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.
माओवादी चरमपंथी समूह या नक्सली पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से पश्चिमी पश्चिम बंगाल, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण हिस्सों और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की सीमाओं पर भारत के एक बड़े हिस्से में सक्रिय हैं. नक्सलियों ने स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सरकारी अधिकारियों पर लगातार आतंकवादी हमले किए हैं. खतरे वाले इन स्थानों पर यात्रा के लिए नागरिकों को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से विशेष अनुमति लेनी होगी.
भारत में बलात्कार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ध्यान रखें एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है. यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं.
कोरोना को लेकर भी दिए गए निर्देश
एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले देश के वेबसाइड पर कोरोना संबंधी पेज को पढ़ें. कहा गया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले टीकाकरण की समीक्षा करें. साथ ही रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के विशिष्ट सिफारिशों की समीक्षा करें. कहा गया है कि भारत में कोरोना और संबंधित प्रतिबंधों और शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए दूतावास के कोरोना के लिए बनाए गए पेज पर जाएं.
ये भी पढ़ें

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









