
अमेरिका: नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक चढ़ाकर की अंधाधुंध फायरिंग, 12 की मौत, 30 घायल
AajTak
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बुधवार सुबह एक ट्रक ने भीड़ कुचल दिया, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक घायल हो गए. घटना बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई. ड्राइवर ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है.
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक ने तेज रफ्तार में भीड़ को टक्कर मार दी. नए साल के मौके पर लोग यहां जश्न मना रहे थे. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना लगभग सुबह 3.15 बजे बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई, जो अपने नाइटलाइफ और अपने वाइब्रेंट कल्चर के लिए मशहूर है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ट्रक से उतरते ही भीड़ पर गोलीबारी करने लगा. मौके से सामने आए वीडियो में सड़क पर लोगों को देखा जा सकता है, और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है. सड़कों पर घायल लोगों को देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक, न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने संदिग्ध पर भी गोली चलाई. घटना के बाद, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है.
यह भी पढ़ें: अफगान तालिबान.. कभी अमेरिका से लड़ाई में ISI से ली मदद, अब क्यों बन गया पाकिस्तान का कट्टर दुश्मन?
ऑरलियन्स में इमरजेंसी जैसे हालात
एक्सीडेंट और गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है, और मौके पर इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं. वीडियो और तस्वीरों में पुलिस की गाड़ियां, एम्बुलेंस और कोरोनर कार्यालय के वाहन क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं, जहां स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, और संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
भारी जानमाल के नुकसान की आशंका

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







