
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रेस में एंट्री क्या ली, फंस गए बाइडेन!
AajTak
अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने सदन की 435 में से 218 सीटें जीती हैं. भले ही पार्टी ने मामूली अंतर से बहुमत हासिल किया है लेकिन इसका सीधा असर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में देखने को मिल सकता है.
अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई हैं. ट्रंप बुधवार को ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी का ऐलान कर बिगुल बजा चुके हैं. उनके इस ऐलान के एक दिन बाद ही रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत हासिल कर लिया है. इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए प्लस प्वॉइन्ट के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे ट्रंप की चुनावी यात्रा को लाभ हो सकता है.
अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने सदन की 435 में से 218 सीटें जीती हैं. भले ही पार्टी ने मामूली अंतर से बहुमत हासिल किया है लेकिन इसका सीधा असर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में देखने को मिल सकता है. बता दें कि बीते चार सालों से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स का बोलबाला था. लेकिन अब रिपब्लिकन ने इस पर कब्जा जमा लिया है.
रिपब्लिकन की इस जीत पर खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि वह सभी के साथ मिलकर काम करने को तैयार है, फिर चाहे वह रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट्स. लेकिन बाइडेन को अब स्वतंत्र रूप से फैसले लेने में दिक्कत होगी.
जनवरी में नए स्पीकर के लिए वोटिंग
अगले साल जनवरी में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर का चुनाव होना है, जिसमें सदन के सदस्य वोटिंग करेंगे. माइनॉरिटी लीडर केविन मैक्कार्थी को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से स्पीकर पद का उम्मीदवार चुना गया है. सदन में रिपब्लिकन के बहुमत से यह साफ है कि अगला स्पीकर रिपब्लिकन पार्टी का ही होगा.
नियमों के तहत रिपब्लिकन और डेमोकेटिक दोनों पार्टियों की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवारों को लेकर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग होती है. ऐसे में स्वाभाविक है कि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य सदन में अपनी पार्टी के उम्मीदवार का ही चुनाव करेंगे. फिलहाल नैंसी पेलोसी हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव की स्पीकर हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








