
अमेरिका: ट्रंप को झटका, बाइडेन की बड़ी जीत, सीनेट पर कब्जा करने में डेमोक्रेट्स कामयाब
AajTak
अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में अब बाजी पलटती दिख रही है. चुनाव के बाद मतगणना के शुरुआती रुझानों से अनुमान लगाया जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बड़े मार्जिन के साथ आराम से जीत दर्ज कर लेगी. लेकिन सबको आश्चर्यचकित करते हुए जो बाइडेन की पार्टी डोमेक्रोट्स ने चुनाव जीतते हुए सीनेट पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल कर ली है.
अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में अब बाजी पलटती दिख रही है. चुनाव के बाद मतगणना के शुरुआती रुझानों से अनुमान लगाया जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बड़े मार्जिन के साथ आराम से जीत दर्ज कर लेगी. लेकिन सबको आश्चर्यचकित करते हुए जो बाइडेन की पार्टी डोमेक्रोट्स ने चुनाव जीतते हुए सीनेट पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल कर ली है.
पश्चिमी अमेरिका के नेवादा (Nevada) शहर से जो बाइडेन की पार्टी की उम्मीदवार कैथरीन कोर्ट्ज मस्टो (Catherine Cortez Masto) ने जीत दर्ज कर ली है. मस्टो ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एडम लैक्साल्ट (Adam Laxalt) को कड़े मुकाबले में पटखनी दे दी है. अब लैक्साल्ट मिड टर्म चुनाव में हारने वाले उन प्रत्याशियों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का खुला समर्थन था. अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव के लिए 8 नवंबर को वोट डाले गए थे.
नेवादा से कैथरीन कोर्ट्ज मस्टो की जीत के बाद अब सीनेट में डेमोक्रेट्स की तादाद कम से कम 50 हो जाएगी. वर्तमान में सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के 50-50 सीनेटर हैं. अगर डेमोक्रेटिक सीनेटर राफेल वार्नोक (Raphael Warnock) 6 दिसंबर को जॉर्जिया के चुनाव (runoff election) में रिपब्लिकन हर्शल वॉकर (Herschel Walker) को हराने में कामयाब हो जाते हैं तो डेमोक्रेट्स का बहुमत 51-49 हो जाएगा. इसके बाद नवनिर्वाचित सीनेट को 3 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी.
बता दें कि दुनियाभर में जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिका कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है. लेकिन इस बार चुनाव में महंगाई और गर्भपात सबसे बड़ा मुद्दा रहा. एडिसन रिसर्च के एग्जिट पॉल के मुताबिक, इसके बाद अपराध, इमिग्रेशन और गन पॉलिसी भी अहम मुद्दे रहे. अमेरिका बीते 40 साल में सबसे अधिक महंगाई की मार से जूझ रहा है.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव को अमेरिकी संसद के निचले और ऊपरी सदन में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियों के वर्चस्व की लड़ाई माना जाता है. इसके जरिए दोनों सदनों के सदस्यों को चुना जाता है. इसके साथ ही राज्यों में गवर्नरों का चुनाव होता है. ये चुनाव राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए नाक का सवाल बने हुए थे. इसे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के राजनीतिक भविष्य के लिए भी अहम माना जा रहा था.
2024 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्रंप करेंगे बड़ा ऐलान

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









