
अमेरिका-चीन में बढ़ रहा तनाव, कमला हैरिस ने ड्रैगन को चेताया
Zee News
सिंगापुर में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण संबोधन में हैरिस ने कहा कि अमेरिका के दृष्टिकोण में मुक्त नौवहन की व्यवस्था शामिल है, जो सभी के लिए अहम है.
सिंगापुरः अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर के बड़े क्षेत्र में जबरदस्ती अपना दबदबा कायम करने, धमकाने और दावे करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीन के कृत्य नियम आधारित व्यवस्था को धता बता रहे हैं और अन्य देशों की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं. हैरिस ने कहा कि इन खतरों का सामना करने में अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ खड़ा है. सिंगापुर के दौरे पर हैं हैरिस सिंगापुर में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण संबोधन में हैरिस ने कहा कि अमेरिका के दृष्टिकोण में मुक्त नौवहन की व्यवस्था शामिल है, जो सभी के लिए अहम है. अमेरिका की उपराष्ट्रपति ने कहा, “लाखों लोगों की आजीविका, इन समुद्री मार्गों से प्रतिदिन होने वाले अरबों रुपये के व्यापार पर टिकी है. इसके बावजूद हमें पता है कि दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से में बीजिंग, जबरदस्ती अपना दबदबा कायम रखने, धमकाने और दावे करने का काम कर रहा है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



