
अमेरिका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार के घर FBI का छापा, भारत पर लगे टैरिफ के लिए की थी ट्रंप की आलोचना
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार और अब उनके कट्टर आलोचक जॉन बोल्टन के घर FBI ने छापा मारा. हालांकि ट्रंप प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन FBI के निदेशक काश पटेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, FBI एजेंट मिशन पर हैं. ये ट्वीट छापे की शुरुआत के कुछ समय बाद किया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार और अब उनके कट्टर आलोचक जॉन बोल्टन के घर FBI ने छापा मारा. ये कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई जब बोल्टन ने ट्रंप की भारत के साथ संबंधों की नीति और दंडात्मक टैरिफ लगाने के तरीके की आलोचना की थी.
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई गोपनीय दस्तावेजों के प्रबंधन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई. हालांकि ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को न तो हिरासत में लिया गया और न ही अब तक उन पर कोई आरोप लगाया गया है.
ट्रंप प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन FBI के निदेशक काश पटेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, FBI एजेंट मिशन पर हैं. ये ट्वीट छापे की शुरुआत के कुछ समय बाद किया गया था.
ये छापा ऐसे वक्त में पड़ा है, जब बोल्टन ने एक इंटरव्यू में ट्रंप को उनकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर 'सनकी राष्ट्रपति' बताते हुए आलोचना की थी. उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका-भारत संबंध इस समय बहुत बुरी स्थिति में हैं.
क्या कहा था बोल्टन ने?
बोल्टन ने इंटरव्यू में कहा कि ऐसा लगता है कि असल में रूस पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया. चीन पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है, जबकि वही रूस से तेल और गैस का सबसे बड़ा खरीदार है. केवल भारत को निशाना बनाया गया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









