
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन
Zee News
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व 'ज्वाइंट चीफ्स' के पूर्व अध्यक्ष कोलिन पावेल (Colin Powell) की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई.
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व 'ज्वाइंट चीफ्स' के पूर्व अध्यक्ष कोलिन पावेल (Colin Powell) की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई. उनके परिवार की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई कि वे 84 वर्ष के थे.
पावेल 1989 में 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के पहले अश्वेत अध्यक्ष बने. उस भूमिका में उन्होंने पनामा पर अमेरिकी आक्रमण और बाद में 1991 में इराकी सेना को बाहर करने के लिए कुवैत पर अमेरिकी आक्रमण की कमान संभाली थी. हालांकि पावेल की प्रतिष्ठा को उस समय झटका लगा जब 2003 में वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने पेश हुए और इराक के खिलाफ अमेरिकी युद्ध को लेकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने गलत सूचना का हवाला देते हुए दावा किया कि सद्दाम हुसैन ने सामूहिक विनाश के हथियारों को गुप्त रूप से छिपाकर रखा था. उन्होंने ग्लोबल बॉडी को बताया कि इराक का हथियारों को नहीं रखने का दावा 'झूठ का जाल' है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



