
अमेरिका के पहले अश्वेत उम्मीदवार को मिला अंतरिक्ष में जाने का मौका, 10 मिनट की यात्रा कर लौटा 90 साल का बुजुर्ग
AajTak
अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार ने जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरी है. वह 90 साल के हैं, जिनकी सिफारिश 1963 में अमेरिका प्रशासन द्वारा की गई थी लेकिन वह यात्रा के लिए सेलेक्ट नहीं हो पाए थे. अब जबकि वह अंतरिक्ष की यात्रा करके लौटे हैं तो उन्होंने इसे एक जीवन बदलने वाला अनुभव बताया है.
अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार को आखिरकार अंतरिक्ष में जाने का मौका मिल गया. 60 साल पहले अंतरिक्षा यात्रा के लिए नासा से उनके नाम की सिफारिश की गई थी लेकिन यात्रा के लिए वह नहीं चुने जा सके थे. वह रविवार को जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी के साथ अंतरिक्ष की सैर करके लौटे हैं.
वह पहले वायु सेना के पायलट थे जब राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने उन्हें नासा के शुरुआती अंतरिक्ष यात्री कोर के उम्मीदवार के रूप में चुना था. हालांकि एड ड्वाइट को 1963 की अंतरिक्ष यात्रा के लिए नहीं चुना जा सका था. वह अब 90 साल के हैं और ब्लू ऑरिजिन कैप्सूल में सवार अन्य पांच यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की सैर की है. वे लगभग दस मिनट तक कक्षा में रहे. उन्होंने इसे "जीवन बदलने वाला अनुभव" बताया.
यह भी पढ़ें: पृथ्वी अकेली नहीं, उसके अंदर छिपा है दूसरा ग्रह... नासा-काल्टेक वैज्ञानिकों का खुलासा, देखिए Video
अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज शख्स
एड ड्वाइट अब तक के सबसे उम्रदराज शख्स हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है. वह "स्टार ट्रेक" अभिनेता विलियम शेटनर से लगभग दो महीने बड़े हैं, जिन्होंने 2021 में अंतरिक्ष की सैर की थी. यह लगभग दो सालों में ब्लू ओरिजिन का पहला क्रू लॉन्च था. कंपनी को 2022 में एक दुर्घटना के बाद बंद कर दिया गया था जिसमें बूस्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था लेकिन प्रयोगों से भरा कैप्सूल सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गया था. पिछले दिसंबर में उड़ानें फिर से शुरू हुईं, लेकिन उनमें कोई भी यात्री सवार नहीं था. यह ब्लू ओरिजिन की सातवीं बार अंतरिक्ष पर्यटकों के लिए उड़ान थी.
अमेरिका-फ्रांस के बिजनेसमैन संग की यात्रा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








