
अमेरिका के ग्रोसरी स्टोर में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 10 घायल
AajTak
ये घटना फोर्डिस में मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर में सुबह 11.30 बजे के आसपास हुई. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
अमेरिका के अर्कांसस में एक ग्रोसरी स्टोर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं.
ये घटना फोर्डिस में मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर में सुबह 11.30 बजे के आसपास हुई. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.
अर्कांसस के पब्लिक सेफ्टी विभाग के निदेशक माइक हेगर ने कहा कि इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी गोली लगी हैं, जो घायल हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ग्रोसरी स्टोर की खिड़की पर गोलियां के निशान देखे जा सकते हैं. इस घटना के बाद अर्कांसस की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली है. मैं इस मामले की खबर मिलने के बाद जल्द से जल्द एक्शन लेने के लिए पुलिस की आभारी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ है.
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?
अर्कांसस में डेविड रॉड्रिग्ज (58) अपनी कार में गैस डलवाने के लिए एक स्थानीय गैस स्टेशन पर रुके थे. तभी उन्हें पास की दुकान से कुछ आतिशबाजी जैसी आवाजें सुनआई दी. डेविड ने बताया कि उसने मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर से लोगों को बाहर भागते देखा. इस बीच एक शख्स जमीन पर पड़ा था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








