
अमेरिका: केंचुकी में हाईवे पर गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर फरार
AajTak
अमेरिका के केंचुकी में हाईवे के पास गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार को लेक्सिंगटन के दक्षिण में एक ग्रामीण क्षेत्र में अंतरराज्यीय 75 हाईवे पर हुई है.
अमेरिका के केंचुकी में हाईवे के पास गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार को लेक्सिंगटन के दक्षिण में एक ग्रामीण क्षेत्र में इंटरस्टेट हाईवे 75 पर हुई है.
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय शेरिफ ऑफिस ने फेसबुक पर पोस्ट करके स्थानीय लोगों को चेतावनी देते हुए बताया कि इलाके में एक्टिव शूटर मौदूज है और उसने कई लोगों को गोली मार दी है. इसमें कहा गया कि इंटरस्टेट हाईवे को लंदन नाम के एक स्थानीय शहर से नौ मील साउथ में घेर लिया गया था.
माउंट वर्नोन फायर डिपार्टमेंट ने लोगों को I-75 रूर्ट से दूर रहने की सलाह दी है. विभाग ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि घटनास्थल पर “पुलिस और फायर कर्मियों की भारी मौजूदगी” “स्थिति से निपटने के लिए लगन से काम कर रही है.”
केंचुकी के गवर्नर एंडी बेशर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर अपनी संवेदनाएं जताते हुए लिखा, मुझे केंचुकी राज्य पुलिस और हमारे होमलैंड सुरक्षा कार्यालय से प्रारंभिक रिपोर्ट मिल रही हैं. हम दोनों मिलकर स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रहे हैं और हर संभव तरीके से मदद प्रदान कर रहे हैं. कृपया इसमें शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









