
अमेरिका की बिल्डिंग पर दिखा विशाल 'Dragon', सच जानकर हैरान रह गए लोग, Photos
AajTak
वायरल तस्वीरों में इमारत को अपनी आगोश में जकड़े ये ड्रैगन भयंकर दिख रहा है. एक झलक में देखकर लगता है कि मानो ड्रैगन्स ने दुनिया पर हमला बोल दिया है. हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.
हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर एक हरे रंग का विशाल ड्रैगन दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर इसका तस्वीर आई तो लोग हैरान रह गए कि आखिर ये क्या है और कहां से आया? इमारत को अपनी आगोश में जकड़े ये ड्रैगन भयंकर दिख रहा है. एक झलक में देखकर लगता है कि मानो ड्रैगन्स ने दुनिया पर हमला बोल दिया है.
हालांकि, लोगों को ये समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि ये एक बहुत ही बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया बलून ड्रैगन है. एनबीसी न्यूज के अनुसार इसे HBO ने 'Game of Thrones' को प्रीक्वल 'House of the Dragon' के प्रमोशन के लिए बनाया है.
आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा, ये ड्रैगन सीरीज में 270 फुट की ड्रैगन क्वीन का रेप्लिका है और इसे मिडटाउन मैनहट्टन के 102 मंजिल ऊपर इमारत के टॉप पर सेट किया गया है. इस प्रमोशन के जरिए प्रोड्यूसर्स लोगों को इमर्सिव एक्सपीरिएंस देना चाहते थे. इसमें एक फोटो-ऑप शामिल है और एक्सपीरिएंस का टिकट एडल्ट्स के लिए $46 और बच्चों के लिए $40 है.
ड्रैगन को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर 10 से 20 जून तक 10 दिनों के लिए रखा गया था. लेकिन वीडियो और फोटो के कारण इसकी ऑनलाइन काफी चर्चा हुई. एक यूजर ने एम्पायर स्टेट के ऑफीशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट पर कमेंट में लिखा'बेबी वाहगर बहुत प्यारा है'.
कुछ यूजर्स ने कहा- काश गॉडज़िला और किंग कांग जैसी अन्य फिल्मों का भा ऐसा ही प्रमोशन होता.बता दें कि 'House of the Dragon' की आठ-एपिसोड की दूसरी सीरीज रविवार को शुरू हुई है. पहली सीरीज बहुत बड़ी हिट थी, जब इसका पहला एपिसोड 2022 में प्रसारित हुआ तो अकेले यूएस में इसे 10 मिलियन लोगों ने देखा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










