
अमेरिका की एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ी अफवाह के बाद महिला के खिलाफ चली गंदी साजिश
AajTak
असम के तिनसुकिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को एक महिला की मॉर्फ की गई और AI से बनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
असम के तिनसुकिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को एक महिला की मॉर्फ की गई और AI से बनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला की पुरानी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उन्हें अश्लील कंटेंट में बदला और उसे ऑनलाइन फैलाया.
अमेरिका में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने की बात आई थी सामने डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) सिजल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी एडिट की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं, जिनसे उसकी बदनामी हो रही है. पीड़िता हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थी जब उसकी एक तस्वीर एक एडल्ट फिल्म अभिनेता के साथ वायरल हुई थी और दावा किया गया था कि वह अमेरिका में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गई है.
जांच के दौरान पुलिस को एक इंस्टाग्राम पेज का लिंक मिला, जिससे आरोपी की पहचान हुई. मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी को शनिवार रात तिनसुकिया से गिरफ्तार किया गया.
10 लाख रुपये की कमाई की पुलिस के अनुसार आरोपी एक मैकेनिकल इंजीनियर है और पीड़िता से पहले से जान-पहचान रखता था. उसने निजी कारणों से शुरुआत में महिला को परेशान करने के लिए यह हरकत की थी, लेकिन बाद में उसने इसी कंटेंट से पैसा कमाना शुरू कर दिया. वह इन अश्लील वीडियो और तस्वीरों को एक सब्सक्रिप्शन आधारित वेबसाइट पर अपलोड करता था, जहां लोगों को कंटेंट देखने के लिए पैसे देने पड़ते थे. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इससे करीब 10 लाख रुपये की कमाई की.
लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क जब्त फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल सबूत जब्त किए हैं. मामले की जांच में साइबर एक्सपर्ट समेत कई एजेंसियों की मदद ली जा रही है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी कंटेंट को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें और अनजान स्रोतों से मिलने वाली जानकारी को बिना पुष्टि के न फैलाएं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







