
'अमेरिका इज बैक, यह देश का स्वर्ण युग...', डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन में क्या कहा?
ABP News
Donald Trump Address Congress Joint Session: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के जॉइंट सेशन में अपनी उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि उन्हें संकट वाला देश मिला था, जो अब बेहतर हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार यानी 24 फरवरी 2026 की रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपना 2026 स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया. यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला स्टेट ऑफ द यूनियन था, जो जनवरी 2025 में शुरू हुआ था. ट्रंप ने अपने पहले 13 महीनों की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अमेरिका में 'कभी नहीं देखा गया बदलाव' आया है. उन्होंने अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा, ड्रग्स कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर जोर दिया.
हमने अमेरिका में युगों का उलटफेर किया: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन की शुरुआत में कहा, 'मैंने एक ऐसे देश की कमान संभाली थी जो संकट में था. रिकॉर्ड महंगाई, युद्ध और वैश्विक अराजकता फैली हुई थी लेकिन आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जो किसी ने पहले नहीं देखा, और यह उलटफेर युगों का है.' उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था में तीन महीनों में ही रिकवरी हो गई है. गैस की कीमतें काफी कम हो गई हैं. हमारा देश पहले से बड़ा और मजबूत है'
अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हुआ: ट्रंप

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












