
अमेरिकाः राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान कब करेंगे ट्रम्प? सलाहकार ने किया खुलासा
AajTak
डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में होने वाले चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान अगले सप्ताह कर सकते हैं. इस बात का दावा उनके सलाहकार औऱ करीबी जेसन मिलर ने किया है. मिलर के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि वह पूरी तरह से मन बना चुके हैं कि वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकेंगे.
संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में होने वाले चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान अगले सप्ताह यानी 15 नवंबर को कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनके सहयोगी और लंबे समय से सलाहकार जेसन मिलर ने ये दावा किया. मिलर ने बताया कि ट्रम्प अगले सप्ताह मंगलवार को घोषणा कर सकते हैं कि वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होंगे. मिलर के मुताबिक ये घोषणा बेहद रोचक और पेशेवर तरीके से की जाएगी.
मिलर ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प से इस बारे में बात की और कहा कि ट्रम्प ने दोहराया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर उनके मन में कोई भी संदेह नहीं है. वह पूरी तरह से मन बना चुके हैं कि वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकेंगे.
मिलर ने ट्रंप के हवाले से कहा कि वह चुनावी रेस में हिस्सा लेंगे. ट्रंप ने कहा कि 'मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि लोगों को पता चले कि मैं उत्साहित हूं और हमें देश को पटरी पर लाना है'.
ट्रंप के करीबी मिलर ने कहा कि डोनाल्ड मंगलवार को फ्लोरिडा के मारा-ए-लागो एस्टेट में यह घोषणा करने वाले हैं. मिलर के अनुसार ट्रम्प को मौके पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. मिलर ने 2016 और 2020 में ट्रम्प के लिए प्रचार किया था. इतना ही नहीं, जब ट्रंप राष्ट्रपति बने थे, तो मिलर उनके सलाहकार थे.
ट्रंप ने कहा था कि वह अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद 15 नवंबर को कोई बड़ा ऐलान करेंगे. इसके बाद ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









