
अमेजन-फ्यूचर ग्रुप विवाद: अब केवल SC में चलेगा मामला, HC में चल रही सभी सुनवाई पर रोक
AajTak
अब सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन और फ्यूचर ग्रुप विवाद पर हाई कोर्ट में चल रहे सभी मामलों पर स्टे लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल बेंच और डिवीजन बेंच की सुनवाई पर रोक लगा दी है.
अब सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन और फ्यूचर ग्रुप विवाद पर हाई कोर्ट में चल रहे सभी मामलों पर स्टे लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल बेंच और डिवीजन बेंच की सुनवाई पर रोक लगा दी है. (Photo: File) न्यायमूर्ति आर फली नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में चार मई को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने Amazon की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. दरअसल, अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच हुई कारोबारी डील को आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










