
अमृता फडणवीस से जबरन वसूली की कोशिश करने वाले सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी पर कसा शिकंजा, ED ने कुर्क की 3.4 करोड़ की संपत्ति
AajTak
अमृता फडणवीस से जबरन वसूली की कोशिश करने वाले अनिल जयसिंघानी की संपत्ति ईडी ने कुर्क की है. जांच के दौरान यह पता चला कि जयसिंघानी क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल था और उसने धोखाधड़ी से बड़ी रकम जमा की थी.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने के आरोपी और सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क कर ली है. ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है.
2015 में गुजरात की वडोदरा पुलिस की ओर से दर्ज एक एफआईआर के आधार पर ईडी ने अनिल जयसिंघानी सहित कई क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत जांच की थी. ED ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि अनिल जयसिंघानी क्रिकेट सट्टेबाजी की गतिविधियों में शामिल था और उसने धोखाधड़ी से मारुति-अहमदाबाद से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से बड़ी रकम जमा की थी, जो कि सट्टेबाजी में लगी हुई थी.
सूत्रों के मुताबिक ईडी अनिल जयसिंघानी की और भी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि अनिल जयसिंघानी 2015 से ईडी के समन से बच रहा था और 2015 में उनके खिलाफ एक विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे था. ईडी ने अनिल को 8 अप्रैल 2023 को आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने 9 जून को उसके परिसरों में भी तलाशी ली थी.
अमृता फडणवीस जबरन वसूली का मामला
पिछले महीने मुंबई पुलिस ने अनिल और उनकी बेटी अनीक्षा के खिलाफ अमृता फडणवीस को जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने के आरोप में चार्जशीट दायर की थी. अमृता फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार अनिक्षा ने खुद को एक डिजाइनर के रूप में पेश किया और फिर उससे दोस्ती की. अनिक्षा ने धीरे-धीरे अमृता को विश्वास में लिया और उसे बताया कि उसके पिता अनिल जयसिंघानी सट्टेबाजों और उनके नेक्सस को जानते हैं. अनिक्षा ने अमृता को सुझाव दिया कि वह अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल उन सट्टेबाजों पर छापा मारने के लिए करें. अनिक्षा ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को खारिज करने के लिए अमृता से मदद मांगी थी. अमृता ने तब अनीक्षा से बातचीत करना बंद कर दिया और सभी संपर्क खत्म कर दिए.
अनिल ने ऐसे किया था अमृता को ब्लैकमेल

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








