
अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया फ्लाइट का इमरजेंसी सिस्टम अचानक हुआ एक्टिव, RAT डिप्लॉय होने के बाद सुरक्षित लैंडिंग
AajTak
एअर इंडिया की फ्लाइट AI117, जो अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी, में लैंडिंग से ठीक पहले रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हो गया. तकनीकी जांच में सभी सिस्टम सामान्य पाए गए और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाइट को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
एअर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 में शनिवार को तकनीकी अलर्ट के बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हो गया. यह घटना विमान के लैंडिंग से ठीक पहले, यानी फाइनल अप्रोच के दौरान हुई. हालांकि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.
एअर इंडिया ने जारी किया बयान
एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा, '4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट AI117 के ऑपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले विमान के रैम एयर टर्बाइन (RAT) के डिप्लॉय होने का पता चला. जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए, और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की.'
'यात्रियों के लिए किए जा रहे वैकल्पिक इंतजाम'
कंपनी ने आगे बताया कि मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है, ताकि इसकी विस्तृत जांच की जा सके. इस कारण से बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट AI114 को रद्द कर दिया गया है. एअर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी सिस्टम सामान्य पाए गए हैं, फिर भी विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है.'

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









