
अमृतसर में गोल्डी बराड़ से जुड़े 35 ठिकानों पर पुलिस की रेड, एपी ने कहा- हमारे पास पूरी लिस्ट
AajTak
एसपी का कहना है कि हमारे पास लिस्ट आई है. आज 35 ठिकानों पर रेड की गई है. गोल्डी बराड़ के कई लिंक सामने आए है, जिसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा. पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों को कौन पनाह दे रहा है, इसकी जानकारी भी निकाली जा रही है.
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के ठिकानों पर आज पूरे पंजाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. वहीं, अमृतसर रूरल पुलिस ने भी सर्च अभियान चलाया है. इस मौके एसपी युगराज सिंह ने कहा कि आज एन्टी गैंगस्टर मुहिम की शुरुआत की गई है. ताकि जो वांटेड हैं उन्हें पकड़ कर जेल भेजा जा सके.
अमृतसर रूरल पुलिस के पास लिस्ट आई है. आज उन्हीं ठिकानों पर रेड की गई है. गैंगस्टरों के लिंक को ढूंढा जा रहा है. इन लोगों को कौन पनाह दे रहा है, इसकी जानकारी भी निकाली जा रही है. कुल 35 ठिकानों पर रेड की गई है. गोल्डी बराड़ के कई लिंक सामने आए है, जिसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा.
5000 पुलिसकर्मी लगे सर्चिंग में
बता दें कि, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीब एक हजार गुर्गों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है. इसके लिए पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. तो वहीं इसी बीच खबर आई कि कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है.
खालिस्तान समर्थक सुक्खा की हत्या के मद्देनजर अब पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि हर संदिग्ध पर खासी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि सुक्खा की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं, उसी को देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए भी पंजाब पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है.
एडीजीपी ने बताया, ''गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 1,000 से अधिक सहयोगियों और ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसएसपी स्तर के अधिकारी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी इस अभ्यास में शामिल हैं. सुबह सात बजे से छापामार कार्रवाई शुरू हुई है जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगी. शाम पांच बजे मैंने इसकी रिपोर्ट मांगी है.''

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









