
अमीर शख्स ने रोमांस के लिए मॉडल को दिया 8 करोड़ रुपये का ऑफर, फिर?
AajTak
सोशल मीडिया स्टार ने लुक्स की वजह से मिलने वाले अजीबोगरीब ऑफर के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि एक शख्स ने पहले तो 7.6 लाख रुपए का ऑफर दिया था. लेकिन मना करने पर वो पैसे बढ़ाने लगा.
एक सोशल मीडिया स्टार और एडल्ट इंडस्ट्री में काम कर रहीं महिला ने मॉडलिंग के दौरान मिलने वाले अजीबोगरीब ऑफर के बारे में बताया है. उन्होंने कहा है कि एक शख्स ने रोमांस के लिए उन्हें करीब 8 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था.
बता दें कि कोविड महामारी के दौरान जेना ली पहली बार सुर्खियों में आई थीं. उन्हें 'हीरो' का टैग दिया गया था. दरअसल, तब उन्होंने अपने दो फॉलोवर्स का रेंट पे कर दिया था. क्योंकि महामारी की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी.
जेना, अब मॉडलिंग नहीं करती हैं. क्योंकि वह मानती हैं कि 9 से 5 वाली लाइफस्टाइल उनके लिए नहीं है. एक पॉडकास्ट शो में जेना ने कहा- जो पुरुष मेरे लुक्स में इंटरेस्ट लेते हैं. उनकी तरफ से अजीबोगरीब प्रपोजल मिलते रहते हैं. एक शख्स ने मुझे रोमांस के लिए 7.6 लाख रुपए का ऑफर दिया था. मना करने पर वो पैसे बढ़ाने लगे.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने आगे कहा- उसके पास अरबों रुपए थे. मैं तब जवान और इनसेक्योर थी. इसलिए मैं इस शख्स के साथ कभी नहीं सोती. लेकिन मैं बात किए जा रही थी क्योंकि मुझे जानना था कि ये कहां तक जाता है.
जेना ने आगे बताया कि शख्स ने अपने वकील से एक कॉन्ट्रैक्ट लेटर बनवा लिया. जिसमें उसके साथ सोने पर मुझे करीब 8 करोड़ रुपए देने की बात लिखी थी. ये मामला महीनों तक चला. मैंने सोचा कि अगर मुझे कोई इतने पैसे दे सकता है, तो वह वहां रहने पर मेरा कत्ल भी करवा सकता है. इसलिए इतने बड़े ऑफर के बावजूद मॉडल ने ये डील रिजेक्ट कर दिया.
जेना ने कहा कि एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद वो अपने फॉलोवर्स के साथ काफी सेंसर्ड कन्टेंट शेयर करती हैं. इसके बावजूद वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










