
अमित शाह से शरद पवार खेमे के नेता की सीक्रेट मीटिंग? जयंत पाटिल ने दी ये सफाई
AajTak
एनसीपी में शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल के गृह मंत्री अमित शाह से गुप्त मीटिंग को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई है. अब जयंत पाटिल ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि अमित शाह के साथ उनकी कोई मीटिंग नहीं हुई है. उनका एकमात्र लक्ष्य एनसीपी के जनाधार को बढ़ाना है.
महाराष्ट्र में शरद पवार के वफादार माने जाने वाले वरिष्ठ एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने रविवार को उन आरोपों का खारिज कर दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने पुणे में अमित शाह से सीक्रेट मीटिंग की थी.
उन्होंने अमित शाह से मिलने के दावों का खंडन किया. महाराष्ट्र एनसीपी के प्रमुख पाटिल ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह शिवसेना-भाजपा सरकार में अजीत पवार के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होने के लिए तैयार हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस बात को साफ कर दिया कि शाह और पाटिल के बीच कोई बैठक नहीं हुई है.
पाटिल ने सीक्रेट मीटिंग से किया इनकार
बता दें कि अमित शाह ने रविवार को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया था. पाटिल ने कहा कि वह शनिवार शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के साथ थे. उन्होंने कहा कि बाद में उनके घर पर वरिष्ठ सहयोगियों अनिल देशमुख, राजेश टोपे और सुनील भुसारा से मुलाकात की.
पाटिल ने कहा कि जिन लोगों ने ये अफवाहें फैलाईं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि मैं किस समय पुणे में शाह से मिला और उन्हें सबूत दिखाना चाहिए. मैं हमेशा शरद पवार के साथ हूं. ऐसी अटकलें बंद होनी चाहिए." पाटिल ने कहा कि उन पर पाला बदलने का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की है.
वरिष्ठ एनसीपी नेता ने कहा, "मैंने मुंबई में इंडिया कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए (शनिवार को) एमवीए बैठक में भाग लिया, मैं आयोजन समिति का हिस्सा हूं, इसलिए यह स्पष्ट है कि ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं." पाटिल ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य एनसीपी का आधार बढ़ाना है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








