
अमित शाह से मिले फडणवीस, शिंदे और पवार, शिरडी के होटल में 45 मिनट तक चली हाईलेवल मीटिंग
AajTak
कृषि उत्पादन को भारी बारिश से हुए नुकसान और प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय राहत के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरडी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनके डिप्टी CMs एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की.
महाराष्ट्र में हाल ही में हुई असामयिक और अत्यधिक बारिश ने राज्य के कई जिलों में किसानों की कमर तोड़ दी है. फसलों को नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. इसी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात शिरडी में एक अहम बैठक की.
बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल हुए. यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली और इसमें मुख्य रूप से किसानों के लिए वित्तीय राहत पैकेज, क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे, और प्रशासनिक सहायता की तात्कालिक व्यवस्था पर चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: रोहतक का साबर डेयरी प्लांट कैसे बनेगा किसानों के लिए समृद्धि का कारण, अमित शाह ने बताया
सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए और राहत राशि सीधे प्रभावित परिवारों के खातों में पहुंचाई जाए. बैठक में फसलों के नुकसान का जिला-वार मूल्यांकन, राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से सहायता वितरण की प्रक्रिया, और केंद्र की ओर से संभावित विशेष राहत पैकेज के मसले पर भी विचार हुआ.
जानकारी के मुताबिक, हाल की भारी बारिश ने मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में धान, कपास, सोयाबीन और गन्ने की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. हजारों एकड़ भूमि पर खड़ी फसलें नष्ट हो गईं, जिससे किसानों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: 'जातिवादियों के दिल पर सांप लोट रहा...', पवन सिंह का तंज, शेयर की अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा संग मीटिंग की तस्वीरें

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









