
अमित शाह बोले- 'औरंगजेब फैन क्लब' है महाराष्ट्र का MVA गठबंधन, उद्धव ठाकरे इसके सरगना
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री ने शरद पवार की भी आलोचना की और उन्हें 'भ्रष्टाचार का सरगना' बताया. उन्होंने कहा, 'वे गलतफहमियां फैलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. वे भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े नेता शरद पवार हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) पर तीखा हमला बोला और इसे 'औरंगजेब फैन क्लब' करार दिया. शाह ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें इस 'क्लब' का नेता करार दिया. पुणे में भाजपा के राज्य सम्मेलन कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने 26/11 आतंकवादी हमले के दोषी अजमल कसाब को 'बिरयानी' परोसने वालों के साथ गठबंधन करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे पर जमकर हमला बोला.
शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे हैं जो 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए क्षमादान की मांग कर रहे थे. शाह ने बताया कि औरंगजेब फैन क्लब का हिस्सा कौन हैं? उन्होंने कहा कि वे जो कसाब को बिरयानी परोसते हैं, वे जो याकूब मेमन के लिए क्षमा चाहते हैं, वे जो (विवादास्पद इस्लामी उपदेशक) जाकिर नाइक को शांति दूत का पुरस्कार देते हैं और जो PFI (प्रतिबंधित इस्लामी संगठन) का समर्थन करते हैं. शाह ने कहा कि ठाकरे को इन लोगों के साथ बैठने में शर्म आनी चाहिए.
शरद पवार पर भी साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने शरद पवार की भी आलोचना की और उन्हें 'भ्रष्टाचार का सरगना' बताया. उन्होंने कहा, 'वे गलतफहमियां फैलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. वे भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े नेता शरद पवार हैं. शरद पवार ने इस देश की कई सरकारों में भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया.'
यह भी पढ़ें: 'शरद पवार देश में करप्शन के किंगपिन...', महाराष्ट्र अधिवेशन में अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







