
अमित शाह का 3 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा आज से, सुरक्षा-व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसी जम्मू-कश्मीर दौरा आज से शुरू हो रहा है. वह रविवार शाम को जम्मू पहुंचेंगे, जहां BJP विधायकों तथा पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे. इसके बाद वह जम्मू में राजभवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह रविवार शाम को जम्मू पहुंचेंगे और BJP विधायकों तथा पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे. इसके अलावा वह अमरनाथ यात्रा की वार्षिक तीर्थयात्रा की दो अलग-अलग महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.
BSF के जवानों से करेंगे मुलाकात
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को वह कठुआ में बीएसएफ सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां की ग्राउंड स्थिति का आकलन करेंगे. इसके बाद वह जम्मू में राजभवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे.
इसके अगले दिन 8 अप्रैल को अमित शाह सबसे पहले श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह श्रीनगर स्थित राजभवन में एक अन्य बैठक में भाग लेंगे, जहां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
राज्यसभा में साझा किए आंकड़े

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








